उत्तराखंड के आसन बैराज को आपने कभी ऐसे खाली नहीं देखा होगा,ना ही बैराज में लोगों को मछलियां मारते देखा होगा, देखिए वीडियो
=====
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
===
पांवटा साहिब: उत्तराखंड का आसन बैराज से पानी छोड़ दिया है।अब लोग मछलियां मार रहे है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया हैं। हालांकि इसकी सूचना पांवटा साहिब प्रशासन ने पहले ही जारी कर दी थी। जिस कारण अभी तक कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन पांवटा साहिब के युमुना घाट पर गोताखोरों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। ये शव कहां से बहकर यहां पहुंचा है इसकी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि यमुना नदी में गिरी नदी, टौंस और बाता नदी जैसे सहायक नदियों का पानी आता है। और पिछले कुछ दिनों से हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया था। जिस कारण जटौन डैम से पानी छोड़ने के बाद नदी उफान पर आ गई है। ऐसे में गिरी नदी और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पांवटा प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
Ronhat, Sirmaur | Jul 19, 2026