*आरा सदर में डूबने की दुखद घटना पर त्वरित कार्रवाई, शोकाकुल परिजनों को अनुग्रह अनुदान प्रदान*
आरा सदर क्षेत्र में डूबने से हुई दुखद मृत्यु की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मृतक के शोकाकुल परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया।
माननीय मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर, श्री अरुण शंकर प्रसाद ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और जिला प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
जिला प्रशासन द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवार को अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा ने इस घटना के संदर्भ में जिलेवासियों से अपील की कि सभी अभिभावक बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा जलभराव, नदी-तालाब एवं अन्य खुले क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
Arrah, Bhojpur | Sep 7, 2026