पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक घायल
पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत भेहरिया इंग्लिश गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया है। घायल हुए युवक को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बीनू कुमार के रूप में की जा रही है।