भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन: विभाग ने होटलों में किया औचक निरीक्षण, 20 जून तक चलेगा विशेष अभियान
प्रदेश में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने फायर सेफ्टी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभाग के निर्देश पर 6 जून से शुरू हुआ विशेष फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान 20 जून तक जारी रहेगा। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम अग्निशमन केंद्र प्रभारी छोटूराम के नेतृत्व में शहर के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।