कोटकासिम: हरसोली में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, नशे के दुष्प्रभाव पर हुई विस्तृत चर्चा
Kotkasim, Alwar | Jun 26, 2026 अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास हरसोली में शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता पैदा करना था।