उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज के इंस्पेक्टर ने बिहारीगंज थाना का औचक निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
उदाकिशुनगंज के अंचल निरीक्षक प्रभाग यानी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बिहारीगंज थाना का रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थित थाना अध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए लंबित पड़े कांडो के जल्दी निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, विधि व्यवस्था को मजबूत करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए।