शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय कालिदास समारोह 2024-25 का आयोजन हुआ, BEO रहीं मौजूद
उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर मे मंगलवार को 1 बजे करीब कालिदास समारोह के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना गुप्ता विकासखंड शिक्षा अधिकारी और दीपक शर्मा जिला योजना अधिकारी,मौजूद रहे।