शाजापुर: 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत शाजापुर जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
शाजापुर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शाजापुर जिला अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। मंगलवार को दोपहर 3:बजे शाजापुर जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफीसरों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता को लेकर संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छता को लेकर बताया गया कि अपने घरों में किस तरीके से साफ सफाई रखें।