बैहर: कान्हा टाइगर रिजर्व की खापा रेंज में 5 वर्षीय नर बाघ की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
कान्हा टाइगर रिजर्व की खापा रेंज में एक नर बाघ की मंगलवार प्रातः लगभग 8 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत बाघ की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बाघ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्ट