जल्दी अमीर बनने की चाह में मासूम की हत्या, सोशल मीडिया से आया खौफनाक विचार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में 4-5 साल के मासूम जितेन्द्र राम की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसे शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकालकर प्लास्टिक की बाल्टी में रख दिए और शव को बोरी में भरकर खेत में पानी से भरे गड्ढे में दफना दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मजदूरी से मिलने वाली कमाई से संतुष्ट नहीं था और जल्दी ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के तरीके तलाशते हुए उसके मन में बच्चों के अंग निकालकर बेचने का विचार आया। बच्चे के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की निशानदेही पर शव, चाकू, फावड़ा, बाल्टी में रखे अ�