बिलासपुर: ग्राम नरवार-25 में सरकारी वन भूमि पर कब्जा रोकने गए वनकर्मियों पर हमला
दिनांक 11 जुलाई 2026 समय लगभग 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरवर-25 में सरकारी वन भूमि पर कब्जा रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला हो गया है।हमले में दो वनरक्षक और एक सुरक्षा कर्मचारी घायल हुए हैं। हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी है। इस मामले की शिकायत चंदिया थाने में दर्ज करा दी गई है।