सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस ने उरावर रोड से दहेज प्रतिषेध मामले के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस टीम ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनाथ पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह निवासी ग्राम असरावली थाना नसीरपुर के रूप में हुई है।