गोहाना: सोनीपत क्राइम यूनिट टीम ने सिटी थाना पुलिस की मदद से बस अड्डा के पास जुआ खेल रहे 24 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Gohana, Sonipat | Apr 26, 2024 सोनीपत क्राइम यूनिट सेक्टर 27 टीम ने सिटी थाना पुलिस की मदद से बस अड्डा के नजदीक जुआ खेल रहे 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से ₹2.43 लाख भी बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।