गोहाना: गांधी नगर में चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर गहने सहित अन्य सामान चोरी कर हुए फरार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Gohana, Sonipat | Apr 25, 2024 गांधी नगर में चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर गहने व अन्य घरेलू सामान चुराकर फरार हो गये। मकान मालिक अंकित ने चोरी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाहर गया था।