अलवर: अलवर में प्लॉट पर कब्जे का आरोप, दिल्ली पुलिस के एएसआई ने कार्रवाई की गुहार लगाई
Alwar, Alwar | Jul 6, 2026 अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र स्थित धोली दूब में प्लॉट पर कब्जे का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उनकी प्लॉट की बाउंड्री तोड़कर करीब पांच फीट अंदर तक कब्जा कर नई दीवार खड़ी कर दी। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद थाना कार्रवाई नहीं की है।