बीरपुर: थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप, निर्दोष परिजनों के नाम हटाने की मांग के साथ भूख हड़ताल की चेतावनी
बीरपुर थाना क्षेत्र के गारा वार्ड-3 निवासी सुदीक्षा सिंह ने बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी को शनिवार को दोपहर करीब दो बजे आवेदन देकर बीरपुर थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि थाना कांड संख्या 109/26 में उनके परिवार के 10 निर्दोष सदस्यों को झूठा नामजद किया गया है।