बंजरिया: अजगरी में बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
अजगरी में बाबा साहेब के 135 वी जयंती के अवसर पर शुक्रवार दो बजे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। डीईओ राजन गिरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बच्चों से खूब पढ़ने व आगे बढ़ने की अपील की। वही केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रध्यापक अमित रंजन ने बाबा साहेब के जीवन से सीख लेकर सच्चा नागरिक बनने की अपील की। राजीव रंजन ने सफल कार्यक्रम के लिए धन्याद दी।