पीपलदा: इटावा कस्बे में शादी से मना करने पर युवक ने मां और उसकी दो बेटियों पर चाकू से किया हमला, 2 गंभीर घायल कोटा रेफर
Pipalda, Kota | Dec 25, 2024 जिले के इटावा क़स्बे के महावीर नगर इलाके में रिश्तेदार युवक ने शादी से मना करने की बात इस कदर नागवार गुजरी कि उसने युवती के परिवार पर मंगलवार व बुधवार मध्य रात 12 बजे चाकू से हमला कर मां मांगी बाई और उसकी दो पुत्रियों पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिनको उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटा रैफर किया है।