पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में मोटरसाइकिल फिसलने से एक युवक हुआ घायल, MBS अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Dec 24, 2024 जिले के इटावा थाना इलाके के पीपल्दा गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के फिसलने पर एक युवक घायल हो गया जिसको इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफ़र किया गया। घायल दीपक पुत्र घनश्याम मोची ने मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह पीपल्दा गांव में मोटरसाइकिल से जा रहा था कि उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर टीन पर गिर गयी।