पीपलदा: मानव तस्करी यूनिट ने उद्योग नगर इलाके से 69 दिनों से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अनंतपुरा से किया दस्तयाब
Pipalda, Kota | Dec 23, 2024 शहर की मानव तस्करी यूनिट ने 69 दिनों से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अनंतपुरा क्षेत्र से दस्तयाब किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर अमृता दुहन ने सोमवार रात्रि 8 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि उद्योग नगर थाने में झाबुआ मध्यप्रदेश निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए 16 अक्टूबर को घर से चली गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुर