पीपलदा: जिले में मंगलवार को 5 स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य शिविर लगेंगे, CMHO सोनी ने दी जानकारी, रामपुरिया में होगा शिविर
Pipalda, Kota | Dec 23, 2024 मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर 24 दिसम्बर मंगलवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच जगह आयोजित होंगे। सीएमएचओ डॉ जगदीश सोनी ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि ब्लॉक लाडपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनियानी, सांगोद के कमोलर, सुल्तानपुर के मोरपा, इटावा के रामपुरिया और खैराबाद ब्लॉक के सातलखेड़ी पीएचसी पर शिविर लगाए जाएंगे।