पीपलदा: खातोली इलाके में मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, MBS अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Dec 24, 2024 खातोली इलाके के मदनपुर गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटना में अधेड़ गम्भीर घायल हो गया। घायल अधेड़ रघुवीर पुत्र रामकल्याण केवट के पुत्र धनराज ने मंगलवार सुबह 10 बजे बताया कि उनके पिता रुंडी गांव से मदनपुरा मोटरसाइकिल से आ रहे थे कि रास्ते मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिनको पहले खातोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।