कोंडागांव: प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों का जाम खुला, उमरकोट-कोण्डागांव मार्ग पर यातायात बहाल हुआ
डीजल संकट को लेकर भगदेवा HP पेट्रोल पंप के सामने किसानों द्वारा लगाया गया जाम आज शनिवार दोपहर तक प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद समाप्त हो गया। जाम हटने के साथ ही उमरकोट (ओड़िशा)-कोण्डागांव मार्ग पर यातायात पुनः सुचारू हो गया। खरीफ सीजन से पहले डीजल की कमी से नाराज किसान सुबह से सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त...