पीपलदा: इटावा पुलिस ने न्यायालय से विभिन्न मामलों में 6 वर्षों से फरार चल रहे 2 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 3, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से 6 वर्षों से फरार 2 स्थायी वारंटियों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इटावा पुलिस के अनुसार सुरेंद्र पुत्र गोपाल निवासी सुल्तानपुर व प्रेमशंकर बैरवा निवासी कापरेन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।