पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-70 पर गुमानपुरा गांव के पास कार व ट्रैक्टर की हुई टक्कर, 2 लोग हुए घायल
Pipalda, Kota | Feb 3, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र में शनिवार को स्टेट हाइवे-70 पर कार व ट्रैक्टर की टक्कर में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि गुमानपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।