पीपलदा: इटावा कस्बे में भाई-बहन की आपसी कहासुनी में युवती ने किया अज्ञात दवा का सेवन, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 1, 2024 जिले के इटावा कस्बे में भाई बहिन की आपसी कहासुनी में युवती ने अज्ञात दवा का सेवन कर लिया।तबियत बिगड़ने पर उसे बुधवार रात्रि को कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। इटावा कस्बे में किस्मत पुत्री धनराज ने अपने भाई को स्कूल नही जाने से टोका तो दोनों में कहासुनी हो गयी।गुस्से में युवती ने अज्ञात दवा का सेवन कर लिया ।