पीपलदा: इटावा कस्बे के जैन समाज ने लबान लाखेरी मार्ग पर पहुँच कर जैन संत के दर्शन कर आरती उतारी लिया आशीर्वाद
Pipalda, Kota | Feb 2, 2024 सकल दिगंबर जैन समाज इटावा के पांच दर्जन से अधिक जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को लाखेरी लबान मार्ग पर पहुंचकर महाराज आचार्य श्री शुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन कर आरती उतारी एवं महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। आचार्य के साथ में 27 महाराज ससंग चल रहे हैं। महाराज श्री का विहार लाखेरी से लबान कापरेन पाटन की ओर चल रहा है।