पीपलदा: इटावा में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हुए दो अभियुक्तों को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Pipalda, Kota | Feb 1, 2024 इटावा कस्बे में प्रोपर्टी विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार हुए दो अभियुक्तों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बुजुर्ग नन्दकिशोर की हत्या करने का आरोप उसके पुत्र, दमाद एवं एक नाबालिग पर लगाया गया है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर पुत्र व दामाद को गिरफ्तार किया था।