ऊन: शामली जिले में पुलिस ने सहारनपुर के नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, उसके पास से ₹1 करोड़ कीमत की आधा किलो स्मैक बरामद
Un, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार शाम 6:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के झिंझाना थानाक्षेत्र की ऊन चौकी पुलिस ने सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला गुजरान निवासी मोहम्मद इजहार नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से करीब ₹1 करोड अनुमानित कीमत की आधा किलो स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन व 520 की नकदी बरामद हुई है।