Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
usr53004493
27
सच्ची घटना,ट्रेन में मिली मासूम बच्ची, माता-पिता की खोज जारी! क्या आप इस वीडियो को शे*यर कर उन तक पहुँचा सकते हैं ? #बिहार #MissingChild #HelpFindParents #Humanity #EmotionalStory #ViralNews #Insaan #LakhisaraiNews #
Surajgarha, Lakhisarai
| Jun 11, 2026
#बिहार
#missingchild
#helpfindparents
#humanity
#emotionalstory
#viralnews
#insaan
#lakhisarainews
MORE NEWS
भाजपा जिलाध्यक्ष का खं*जर वाला वा*र, सियासत में उबाल… अब पलटवार या पूर्ण विराम ? #Bihar #Lakhisarai #BJP #Politics #PoliticalDebate
Surajgarha, Lakhisarai | Aug 21, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 20 अगस्त 2026 संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा का शुभारंभ अनुसूचित जाति बहुल टोलों में 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक लगेंगे ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार ने आज समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए कलश वाहन जिले के सभी सातों प्रखंड मुख्यालयों में पहुंचेंगे तथा निर्धारित मार्ग के अनुसार जिले की सभी पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कलश यात्रा के उपरांत जिले के अनुसूचित जाति बहुल टोलों में ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अभियान 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। यह अभियान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल टोलों में निवास करने वाले पात्र एवं वंचित परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाना तथा पात्र लाभुकों का योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करना है। 22 प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं से किया जाएगा आच्छादन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को निम्नलिखित योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी— 1 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड से आच्छादन। 2 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से आच्छादन। 3 औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में नामांकन। 4 आंगनबाड़ी सेवाओं से आच्छादन। 5 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना। 6 आधार कार्ड निर्माण। 7 कुशल युवा कार्यक्रम/कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ना। 8 मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना से आच्छादन। 9 ई-श्रम कार्ड एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में निबंधन (श्रमिक कार्ड)। 10 आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड तथा हेल्थ कैंप की सुविधा। 11प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन। 12 वास-भूमि/बंदोबस्ती से संबंधित कार्रवाई। 13 सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादन—वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, पारिवारिक लाभ, कबीर अंत्येष्टि अनुदान, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि। 14 बुनियाद केंद्र से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत चश्मा, हियरिंग एड एवं तिपहिया साइकिल आदि का वितरण। 15 हर घर नल-जल योजना से आच्छादन। 16 मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली निश्चय योजना से संबंधित कार्य। 17 मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन। 18 प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादन। 19 बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना। 20 जीविका समूह/सतत जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन। 21 ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति टोलों में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना। 22 स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय से आच्छादन। पंचायत स्तर पर होगा शिविरों का संचालन ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ का संचालन संबंधित पंचायत सचिव एवं विकास मित्र द्वारा किया जाएगा। शिविर में सभी संबंधित पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक शिविर के लिए प्रखंड स्तर पर एक पर्यवेक्षक को प्रभारी बनाया जाएगा, जो शिविर के सफल संचालन तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि शिविरों का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करते हुए अनुसूचित जाति बहुल टोलों में निवास करने वाले पात्र परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस विशेष अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना ही नहीं, बल्कि योजनाओं की जानकारी, पात्रता की पहचान, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता तथा लाभुकों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की पूरी प्रक्रिया को उनके गांव एवं टोले तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पात्र एवं वंचित परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Lakhisarai, Bihar | Aug 21, 2026
श्रावणी मेला-2026 के मद्देनज़र अशोकधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं सुचारू दर्शन-पूजन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। . इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। .
Lakhisarai, Bihar | Aug 21, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक : 20 अगस्त 2026 आगामी सोमवारी को लेकर अशोक धाम हॉल्ट एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण आगामी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार एवं अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार द्वारा अशोक धाम हॉल्ट एवं मंदिर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया गया। स्टेशन से सटे बड़े पार्किंग क्षेत्र में पत्थर, ईंट, छड़ बिखरे होने के कारण यात्रियों द्वारा इस क्षेत्र का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस पूरे पार्किंग क्षेत्र की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्लेटफार्म से उतरने के बाद यात्री पार्किंग क्षेत्र से होते हुए जिग-जैग पॉइंट में शामिल होकर व्यवस्थित रूप से मंदिर की ओर प्रस्थान कर सकें। वर्तमान में प्लेटफार्म के ऊपर निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का कार्य अगले दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। तथा प्लेटफार्म पर बिखरे ईंट-पत्थर आदि को साफ कराने तथा यात्रियों के पेयजल हेतु लगे कुछ नल जो बंद पाए गये उन्हें यात्रियों के हित में चालू कराने का निर्देश दिया गया। विदित हो कि वर्तमान में यात्रीगण एकमात्र सीढ़ी के संकरे रास्ते से सीधे बाहरी सड़क पर चले जाते हैं, जबकि नीचे का पूरा पार्किंग क्षेत्र खाली पड़ा रहता है। वास्तु विहार दृष्टि किरण बिल्डिंग जो कि रास्ते में है, वहां एक स्वास्थ्य शिविर, नियंत्रण कक्ष तथा एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी कैमरा एवं नियंत्रण केंद्र की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, जगह-जगह लगे सभी विद्युत पोलों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा जहां आवश्यकता हो वहां ड्रॉप गेट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगामी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ अतिरिक्त बल एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की असुविधा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या को रोकना है। इसके साथ ही अशोक धाम हॉल्ट से अशोक धाम मंदिर तक श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पष्ट साइनेज एवं डायरेक्शन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला प्रशासन द्वारा आगामी सोमवारी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Lakhisarai, Bihar | Aug 21, 2026
लखीसराय में बयान-जवाब से गरमाई सियासत #Lskhisarai #लखीसराय #स्वजनसमाचार
Surajgarha, Lakhisarai | Aug 21, 2026