जहानाबाद: गुरुकुल हॉस्टल में मासूम की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा
जहानाबाद के कड़ौन रोड स्थित गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय अंशु कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही उसका एडमिशन हुआ था। शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एससीडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने हॉस्टल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।