राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने गौरव रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को शाम 4:00 करीब भूमि सुपोषण अभियान के अंतर्गत किसान गौरव रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि भूमि सुपोषण अभियान का उद्देश्य भूमि की उर्वरता एवं मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।