दनियावां: छोटी कवई गांव में बीएसएफ जवान के घर से रायफल व रिवॉल्वर बरामद, बिहार में नहीं था रजिस्ट्रेशन
Daniawan, Patna | Oct 19, 2025 दनियावां। शाहजहांपुर पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के छोटी केवई गांव स्थित बीएसएफ जवान के घर से राइफल व रिवाल्वर गोली के साथ बरामद किया है। पुलिस ने राइफल के बीस व रिवाल्वर की भी बीस जिंदा गोली बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चूनाव को देखते हुए विशेष सुरक्षाकर्मियों के साथ छापेमारी कर हथियार को बरामद किया है।पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।