कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के गोरहो गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
घटना महिषी थाना क्षेत्र गोरहो गांव के पास का है। जहाँ बलुआहा से वनगांव जा रहे बाइक को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार लालो मुखिया गंभीर रूप जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज चल रहा है।