फूलपुर: बारिश में बिजली से सतर्क रहें, एलटी तारों के नीचे कृषि कार्य न करें: विद्युत विभाग
आज़मगढ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने किसानों और ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है विद्युत विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार ने आज शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि एलटी (लो टेंशन) विद्युत तारों के नीचे धान की रोपाई या अन्य कृषि कार्य करने से बचें ।