हसनपुर: रहरा क्षेत्र के गांव फूलपुर में अज्ञात चोरों का आतंक, घर में कुमल लगाकर लाखों की चोरी
रहरा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया। चोर दीवार काटकर घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवर, नकदी तथा सरसों के कट्टे चुरा ले गए। वारदात के समय परिवार आंगन में सो रहा था। सुबह करीब 6 बजे किसान जयपाल सिंह की नींद खुली, तब उन्हें चोरी का पता चला। घर के कमरों की दीवारें टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था।