बीसलपुर: रसिया खानपुर गांव में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को किया जागरूक
ग्राम रसिया खानपुर में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ स्रोत न्यूनीकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और *मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने* के उपायों की जानकारी दी।