शुजालपुर: पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर दिवाली मनाने पहुंचे 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुजालपुर सिटी में जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर दिवाली मनाने पहुंचे 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कलेक्टर शाजापुर ने जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को एक साल के लिए जिला बदर किया था। इसके बावजूद वे प्रतिबंधित अवधि में शहर में घूम रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला बदर किए गए आरोपी दिवाली मनाने शहर आए हैं। मंगलवार शाम 6 बज