रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में शिक्षा मित्रों के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह का आयोजन, सीएम का संबोधन हुआ सीधा प्रसारण
सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार दोपहर 12 बजे शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभआरम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी शिक्षा मित्रो का मानदेय दस हजार से बढाकर 18 हजार प्रतिमाह किया गया है,उक्त अवसर पर जनपद के समस्त कार्यरत शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि की शुभकामना देने हेतु उनके सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।