खरीक: हत्याकांडों में फरार पिंटू मंडल गिरफ्तार
रंगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी पिंटू मंडल (पिता– जंगली मंडल, निवासी– साधोपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उस पर स्थायी वारंट भी जारी था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी के बाद उसे पकड़ा गया।