तिगांव: तिगांव के गांव भतौला पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने विधायक राजेश नागर को होली की शुभकामनाएं
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर के भतौला स्थित निवास पर इस बार की होली कुछ खास रही। यहां केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने अचानक पहुंचकर विधायक राजेश नागर को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मिठाई भी खिलाई।.इस अवसर पर गुर्जर ने बंचारी के प्रसिद्ध नगाड़े पर भी हाथ आजमाए और विधायक राजेश नागर को गले मिलकर होली की बधाई दी।