तिगांव: सेक्टर 46 निवासी व्यक्ति से साइबर ठाकुर ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर की ठगी
साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने NIT साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने बताया है कि नवंबर-2023 को वह अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में शेयर बाजार में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे की बातें लिखी थी।वह झांसे में आकर 12 लाख रुपए आरोपी द्वारा बताए बैंक खाते मे भेजे l