तिगांव: फरीदाबाद जिले की क्राइम ब्रांच कैट ने 24 वर्षीय गुमशुदा युवती को दिल्ली से की सकुशल बरामद
युवती के नही मिलने पर परिजनों के द्वारा युवती के संबंध में थाना तिगांव में शिकायत दी थी जिसपर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश कर रही थी। मुकदमें में अपराध शाखा कैट भी कार्रवाई कर रही थी। अपराध शाखा कैट की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सोनिया विहार पुस्ता रोड दिल्ली से तलाश किया है।