घोड़ाडोंगरी: भोगईखापा गांव में मां से हुए विवाद में किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
घोड़ाडोंगरी तहसील के भोगईखापा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1बजे मां से हुए विवाद में एक किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किशोरी को परिजनों ने गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया एवं घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी के बयान लिए।