घोड़ाडोंगरी: झोली गांव में अज्ञात कारण से व्यक्ति की हुई मौत, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के झोली गांव में अज्ञात कारण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने बताया कि झोली गांव में अज्ञात कारण से दीपक विश्वास 50 साल की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।