घोड़ाडोंगरी: डांगवा गांव के पास एक युवक से 6 लोगों ने की मारपीट, सारनी पुलिस ने कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के डांगवा गांव के पास एक युवक से 6 लोगों ने मारपीट की। सारनी पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डांगवा गांव के पास जहीर खान के साथ 6 लोगों ने मारपीट की। युवक ने सारनी थाने में पहुंच कर शिकायत की। इसके बाद घायल का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया गया।