घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार दो युवक हुए घायल
घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट के पास शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में रेलवे गेट के पास ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छिंदवाड़ा जिला निवासी ओमकार आहाके एवं रत्नेशवरकड़े घायल हो गए।