चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग द्वारा आयोजित जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग सीजन-1 का शनिवार को पवेलियन ग्रीन्स में भव्य आगाज़ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी ने मौली खोलकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त आयोजन, जैन फूड व्यवस्था की सराहना की है।