विजयनगर: सथाना गांव में बाड़े में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का खाखला जलकर हुआ राख
सथाना गांव में बने एक बाड़े में रविवार को दोपहर 2 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई।आग की चपेट में आने से लगभग 12 ट्रॉली खाखला जलकर राख हो गया।जिसकी कीमत लाखों रूपये है।जनप्रतिनिधि,पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों की संयुक्त मदद से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।जिससे बड़ा हादसा टल गया,आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया।