कनवास: शराब पीकर उत्पात मचा रहे 8 लोगों को देवली मांजी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 24, 2024 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 8 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले विजय, हितेश, मुकेश, विक्रम, बनवारी, हेमराज, गोलू और चिन्टू को पकड़ा है। जिन्हें धारा 60 पुलिस एक्ट एवं धारा 510 भा.द स. के तहत गिरफ्तार किया गया है।